200 से ज्यादा छक्के लगाने वालों की सूची में शामिल हुए आंद्रेस रसेल, KKR के पहले खिलाड़ी

By: Shilpa Thu, 04 Apr 2024 8:06:42

200 से ज्यादा छक्के लगाने वालों की सूची में शामिल हुए आंद्रेस रसेल, KKR के पहले खिलाड़ी

कोलकाता नाइट राइडर्स के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल आईपीएल 2024 में शानदार फॉर्म में हैं। रसेल हर मैच में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और विपक्षी टीमों पर भारी पड़ रहे हैं। बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी उन्होंने दम दिखाया है। रसेल ने तीन पारियों में 238 के स्ट्राइक रेट से 105 रन बनाए हैं। बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 19 गेंद में 41 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन गगनचुंबी छक्के लगाए और इसी के साथ उन्होंने एक फ्रेंचाइजी के लिए 200 से ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में जगह बना ली है।

ऑलराउंडर आंद्रे रसेल कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से 2014 से जुड़े हुए हैं। 108 पारियों में रसेल ने कोलकाता के लिए 177 की स्ट्राइक रेट से 2309 रन बनाए हैं। उन्होंने कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। रसेल के नाम 200 छक्के हैं। नितीश राणा (106), रॉबिन उथप्पा (85), यूसुफ पठान (85) और सुनील नरेन ने 76 छक्के लगाए हैं।

आंद्रे रसेल एक फ्रेंचाइजी के लिए 200 से ज्यादा छक्के लगाने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली एक फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं, उन्होंने आरसीबी के लिए 241 छक्के लगाए हैं। क्रिस गेल ने बेंगलुरु के लिए 239 छक्के जड़े हैं। एबी डिविलियर्स ने भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए 238 छक्के मारे हैं। पोलार्ड ने मुंबई के लिए 223, एमएस धोनी ने चेन्नई के लिए 212, रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए 210 छक्के जड़े हैं।


आईपीएल 2024 में आंद्रे रसेल की गेंदबाजी भी चर्चा का विषय रही है। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सबको चौंकाया है। आईपीएल 2024 में तीन मैच में उन्होंने पांच विकेट चटकाए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए टॉप-4 में जगह बनाने के लिए आंद्रे रसेल का फॉर्म में होना जरूरी है।


हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए क्रिकेट और खेल से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com